इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र के अभयखंड-3 में गृह मंत्रालय से सेवानिवृत्त अधिकारी को ऑनलाइन बिजली बिल अपडेट करने का झांसा देकर ठग तीन खातों से एक लाख 43 हजार रुपये ठग लिए। बैंक से पैसे कटने का मैसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला। इंदिरापुरम पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार एजेंसी से सेवानिवृत्त दिनेदु कुमार घोष ने पुलिस को शिकायत दी कि दोपहर 12 बजे उनके पास युवक ने फोन कर खुद को बिजल विभाग का कर्मी बताया। बातचीत में उनसे कहा कि बिजली का बिल अपडेट नहीं होने पर आपके घर का कनेक्शन काट दिया जाएगा। आरोप है कि आरोपी ने उन्हें झांसे में लेकर एक मैसेज भेजा। इस बीच उनका, पत्नी शुभ्रा सान्याल जो गृह मंत्रालय से सेवानिवत्त हैं, व बेटी ईषा के बैंक खातों की भी जानकारी ले ली। फिर उनसे ओटीपी पूछकर कई बार में अलग-अलग खातों में एक लाख 43 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। इंंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच के लिए सइबर सेल को निर्देश दिए हैं। जल्द आरोपियों का सुराग मिलने पर गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।