फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मॉडल से भाजपा पर चली एमसीडी और पंजाब में झाड़ू: संजय सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को पसौंडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम सुबह-शाम देश की जनता से झूठ बोलते हैं। लाखों रुपये खातों में भेजने का वादा करके एक रुपये भी नहीं भेजा। बच्चों और महिलाओं पर जो पैसा जमा था, वो भी बैंक में जमा करा दिया। उन्होंने केंद्र सरकार को महंगाई के मुद्दे पर भी घेरा। उन्होंने कहा कि दिल्ली मॉडल से भाजपा पर एमसीडी और पंजाब में झाड़ू चली।
विज्ञापन

उन्होंने गाजियाबाद धन्यवाद एवं सम्मान समारोह में कहा कि दिल्ली में सरकार बनाने का सपना देख रही भाजपा को जनता ने तीसरे नंबर पर खड़ा कर दिया है। पंजाब में भगवंत मान की सरकार बनी। इससे पहले दिल्ली एमसीडी के चुनाव में भी भाजपा का 15 सालों का कब्जे भी साफ कर दिया। उन्होंने पूर्व शिक्षा मंत्री और उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया पर सीबीआई जांच कराकर जेल में डालने पर भी सरकार को घेरा। संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में 150 पार्षद और सभासदों ने जीत हासिल की है। इस बार चुुनाव में लोगों ने जाति-धर्म की राजनीति को बंद कर दिया।
लोग अब केजरीवाल मॉडल को चाहते हैं, जिसमें बिजली, शिक्षा, पानी पर राहत मिलेगी। दिल्ली में शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में एसी लगे, शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजा, परीक्षा में इंटर का परिणाम निजी स्कूलों से मुकाबले बेहतर रहा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन अवाना, जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा और पार्षदों ने राज्यसभा सांसद का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पार्षद चौ. मुस्तकीम, शहराज परवीन, जाकिर सैफी के अलावा पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें