फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मुनाफे का झांसा देकर 14.25 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ऑनलाइन फ्रॉड करने वालों ने गुलमोहर एन्क्लेव में रहने वाले अरुण कुमार से शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 14.25 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का फर्जी एप पर निवेश कराकर साइबर ठगी को अंजाम दिया। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एडीसीपी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि सिहानी गेट थाना क्षेत्र के गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में रहने वाले अरुण कुमार के मुताबिक अगस्त 2025 में उन्हें आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ग्र्रुप के नाम से लिंक भेजा गया। इसका मुख्य विश्लेषक सुब्रत मुखर्जी को बताया गया।
समूह की एडमिन निराली सांघी ने कॉल कर उन्हें ग्रुप में जुड़ने को कहा। इस ग्रुप में वित्तीय विश्लेषक शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने के तरीके बताते थे। अरुण कुमार को शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने पर पांच से 10 प्रतिशत लाभ का झांसा दिया गया। पीड़ित ने साइबर ठगों के बताए बैंक खातों में अपने और पत्नी मधु के संयुक्त खाते से कुल 14.25 लाख रुपये निवेश किए। इसके बाद उन्होंने डीमैट खाते से पांच लाख रुपये निकालने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे।
विज्ञापन

अंतिम ट्रांजेक्शन उन्होंने 17 सितंबर 2025 को की थी। शिकायत करने पर टैक्स के रूप में नौ लाख रुपये अतिरिक्त जमा करने का दबाव बनाया गया। शक होने पर छानबीन की गई तो ग्रुप फर्जी निकला और सेबी रजिस्ट्रेशन भी फर्जी पाया गया। पीड़ित ने परेशान होकर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एडीसीपी अपराध ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें