फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के चलते बढ़े लोकल फॉल्ट, कई इलाकों में घंटों कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के चलते बढ़े लोकल फॉल्ट, बिजली की समस्या से लोग परेशान - टीएचए में गर्मी के चलते लोकल फॉल्ट की वजह से हो रही दो से तीन घंटे की कटौती - मंगलवार को कई इलाकों में लोकल फॉल्ट की वजह से बिजली सप्लाई रही प्रभावित माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। टीएचए में गर्मी के साथ ही बिजली की समस्या बढ़ने लगी है। लॉकल फॉल्ट और ट्रीपिंग बढ़ने कॉलोनियों में कई कई घंटे बिजली कटौती हो रही है। मंगलवार को वैशाली, वसुंधरा, राजेंद्र नगर में लोकल फॉल्ट की वजह से लोगों को दो से तीन घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। वसुंधरा सेक्टर एक और दो में मंगलवार को दोपहर दो बजे लाइन में फॉल्ट आने की वजह से बिजली गुल हो गई। कर्मचारियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फॉल्ट ठीक कर बिजली सप्लाई सुचारू की। वैशाली सेक्टर एक में भी दिन भर लोग ट्रीपिंग की समस्या से जूझते रहे। डीएलएफ, तुलसी निकेतन, राजीव कॉलोनी में भी लोगों को सुबह करीब तीन घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। शहीद नगर और पसौंडा में भी दोपहर को लोग बार बार ट्रीपिंग की समस्या से परेशान रहे। वहीं लाजपत नगर के नवीन पार्क इलाके में भी सोमवार रात को ढाई से तीन घंटे बिजली गुल रही। बिजली की लाइन में फॉल्ट होने की वजह से लोग परेशान रहे। अधीक्षण अभियंता जीडी द्विवेदी ने बताया कि गर्मी की वजह से लोकल फॉल्ट होने से बिजली सप्लाई प्रभावित रही। कर्मचरियों को तुरंत फॉल्ट ठीक कर सप्लाई सुचारू रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें