फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार में शॉर्ट सर्किट, थाने के बाहर खड़ी दो कार जली

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाने के बाहर खड़ी एक स्कॉर्पियो और वैगनआर कार में सोमवार देर रात अचानक आग लग गई। थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि दोनों कारें तब तक पूरी तरह से जल चुकी थीं। चौकी इंचार्ज वसुंधरा गोविंद सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात करीब 12 बजे इंदिरापुरम थाने के बाहर एक वैगनआर कार और स्कॉर्पियो खड़ी थी। कार के ऊपर से बिजली के तार जा रहे हैं। अचानक तारों में शार्ट सर्किट हुआ और चिंगारी वैगनआर कार पर जा गिरी। इससे कार ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे पास में खड़ी स्कॉर्पियो कार भी आग की चपेट में आ गई। वैगनआर कार में सीएनजी थी। थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दमकल विभाग को सूचना दी और थाने के सबमर्सिबल से आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि जबतक आग बुझाई गई तब तक दोनों कारें पूरी तरह से जल चुकी थीं। यदि सिलेंडर फटता तो बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें