फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जागरूकता गीत पर दिल्ली की संस्था ने किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
\n\nकोरोना जागरूकता गीत पर दिल्ली की संस्था ने किया सम्मान\n\n- दिल्ली के सवर्ण समाज ने सर्टीफिकेट भेज नीरज गुप्ता को किया सम्मानित\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। कोरोना काल में जो लोग कवि नहीं थे उन्हें भी कविताएं लिखनी आ गई। मजदूरों को देख लोगों की संवेदनाएं जाग उठी है। इस बीच बहुत से लोगों ने गीत और कविताओं के जरिए कोरोना काल की व्याख्या की है। इसी कड़ी में वसुंधरा के नीरज गुप्ता द्वारा लिखी गई कोरोना जागरूकता गीत पर उन्हें सवर्ण समाज द्वारा सम्मानित किया गया है।\n\nवसुंधरा सेक्टर-15  के निवासी नीरज कुमार गुप्ता कोरोना जैसी महामारी से लोगों को जागरूक करने के लिए निरंतर कई गीत व कविताएं लिख रहे हैं । पहले से भी यह कई अहम मुद्दों पर गीत लिख चुके हैं। वर्तमान में वह लगातार मजदूरों की व्यथा, कोरोना से जागरूकता विषय पर कविता और गीत लिख रहे हैं। यह अपनी लिखे गीतों को यूट्यूब पर भी अपनी आवाज में अपलोड कर रहे हैं, जिसे खूब सराहा जा रहा है। नीरज गुप्ता द्वारा लिखे गए कोरोना जागरूकता गीत की प्रशंसा करते हुए दिल्ली की सवर्ण सामाजिक संस्था ने इन्हें सर्टीफिकेट भेज कर इस गीत व समाज को जागरूक करने के लिए सम्मानित किया गया है।\n\n-------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें