फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लौटने की न लें टेंशन, होली के बाद भी चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से लौटने की न लें टेंशन, होली के बाद भी चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन

गाजियाबाद। होली पर घर पहुंच चुके लोगों के लौटने के लिए भी रेलवे ने इंतजाम किए हैं। होली के बाद भी रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। आनंद विहार से लखनऊ, गोरखपुर, पटना, कामाख्या, इलाहाबाद समेत कई शहरों के बीच यह ट्रेनें चलेंगी। वापस लौटने के लिए अगर नियमित ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल रहा तो लोग इन ट्रेनों में आरक्षण करा सकते हैं। गाजियाबाद, साहिबाबाद, नोएडा के लोग भी आनंद विहार से स्पेशल ट्रेनों में सफर कर सकते हैं।
आनंद विहार से लखनऊ के लिए 04414 स्पेशल ट्रेन 21 मार्च को चलेगी। 22 मार्च को यह ट्रेन लखनऊ से वापस चलकर आनंद विहार पहुंचेगी। आनंद विहार से पटना के बीच 04021 व 04022 ट्रेनें 23 मार्च को चलेंगी। कामाख्या से आनंद विहार के बीच 04051 स्पेशल ट्रेन 23 मार्च को चलेगी। गोरखपुर से आनंद विहार के बीच 22 मार्च को स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा, वहीं आनंद विहार से गोरखपुर तक 23 मार्च को ट्रेन रवाना होगी। इलाहाबाद से आनंद विहार के बीच 23 और 24 मार्च को स्पेशल ट्रेन चलेंगी। वहीं आनंद विहार से इलाहाबाद के लिए यह ट्रेन 24 और 25 मार्च को चलेगी। मालदा से आनंद विहार के बीच 25 मार्च और आनंद विहार से मालदा तक 26 मार्च को चलेगी। वाराणसी से नई दिल्ली 22 और 24 मार्च को चलेगी। नई दिल्ली-वाराणसी 23 और 25 मार्च को स्पेशल ट्रेन चलेंगी। अलीगढ़ से गाजियाबाद के बीच 23 मार्च को स्पेशल ट्रेन चलेगी। यही नहीं होली पर वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए भी रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाई है। आनंद विहार से कटरा तक 21 मार्च को और कटरा से आनंद विहार तक 22 मार्च को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली पर घर जाने के लिए बसों की छतों पर किया सफर
होली पर घर जाने के लिए बुधवार को बसों और ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ रही। अतिरिक्त फेरे लगाने के बावजूद लोगों को बसों में सीट नहीं मिली तो उन्हें छतों पर बैठकर सफर करना पड़ा। यही हाल ट्रेनों में भी रहा। हालांकि अधिकांश लोग पहले ही घरों के लिए रवाना हो चुके थे, लेकिन आसपास के लोग बुधवार को ही रवाना हुए, जिससे ट्रेनों में भीड़ रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें