फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध डिस्ट्रीब्यूटर से दिनदहाड़े 20 लाख रुपयों से भरा बैग लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दूध डिस्ट्रीब्यूटर से दिनदहाड़े 20 लाख रुपयों भरा बैग लूटा
विज्ञापन


साहिबाबाद। स्कूटी सवार दो बदमाशों ने वैशाली सेक्टर-2 में अमूल व मदर डेयरी के डिस्ट्रीब्यूटर से 20 लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया। वारदात सोमवार अपराह्न साढ़े तीन बजे पंजाब नेशनल बैंक के बाहर हुई। डिस्ट्रीब्यूटर के मुंशी ने भाग रहे एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसका साथी पिस्टल लहराते हुए पैदल ही बैग लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

अभयखंड-एक में रहने वाले देेवेंद्र चंदेला अमूल और मदर डेयरी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। उनके बड़े भाई वीरेंद्र ने बताया कि दोपहर बाद देेवेंद्र अपने मुंशी खोड़ा निवासी दानिश के साथ बुलेट बाइक से 20 लाख रुपये बैंक में जमा करने जा रहे थे। जैसे ही वह बैंक की सीढ़ियों पर पहुंचे पीछे से आए एक लुटेरे ने देवेंद्र पर पिस्टल तान दी और हाथ से बैग लूट लिया। उसका साथी स्कूटी स्टार्ट कर दूर खड़ा था। इस दौरान मुंशी दानिश ने स्कूटी पर बैठकर भाग रहे लुटेरे को पकड़ लिया। उसका साथी बैग लेकर पैदल ही महागुन मॉल की ओर फरार हो गया। एएसपी इंदिरापुरम रवि कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें