फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के खुमार में शराब पीकर आपस में ही भिड़े युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल के खुमार में शराब पीकर आपस में ही भिड़े युवक
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात विभिन्न स्थानों पर नए साल के खुमार में शराब पीने के बाद युवा आपस में ही भिड़ बैठे। पुलिस ने कुछ को हिरासत में लिया है। वहीं कई को मौके पर चेतावनी देकर भगा दिया।
विज्ञापन

नगर के अंसारी रोड चौराहे के निकट पुरानी जेल मैदान पर नए साल की खुशी में शराब पीते युवकों में किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हुई। इसमें तीन युवक चोटिल हो गए। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर युवक भाग खड़े हुए। स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर जेल के मैदान में बाहरी युवक आकर शराब एवं नशे का सेवन करते हैं। इसके अलावा अंसारी रोड पर भी देर रात दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया। वहीं नगर के कृष्णा नगर निवासी एक युवक ने शराब के नशे में पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने जब आरोपी को समझाने का प्रयास किया तो उसने पुलिस के साथ भी अभद्रता की। पुलिस ने आरोपी को रात भर हवालात में रख, सुबह हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें