फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने पर भड़के दुकानदार, जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने पर भड़के दुकानदार, लगाया जाम
विज्ञापन


साहिबाबाद। इंदिरापुरम में अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने पर शनिवार को दुकानदारों ने जीडीए की टीम का विरोध कर जमकर हंगामा किया। दुकानदारों ने मंगल बाजार चौक पर साप्ताहिक बाजार लगाने के लिए रखी गई टेबल सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक मुख्य सड़क पर जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी भांजकर दुकानदारों को खदेड़ा।
जीडीए की प्रवर्तन विभाग की टीम शनिवार सुबह करीब 11 बजे अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के लिए इंदिरापुरम पहुंची। न्याय खंड और अभय खंड में कार्रवाई करते हुए टीम दोपहर में शक्ति खंड एक पहुंची। यहां पर टीम ने मुख्य सड़क पर दुकानों के आगे हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया और अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान टीम ने सड़क किनारे लगी रेहड़ी पटरी और खोखो को हटाना शुरू कर दिया। जीडीए मार्केट में भी हुए अवैध निर्माण को तोड़ा गया। इसके बाद दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। दुकानदारों की अधिकारियों से नोकझोंक हो गई। दुकानदारों ने सड़क किनारे रखी साप्ताहिक बाजार में लगने वाली टेबल को सड़कों पर रखकर जाम लगा दिया। दुकानदार जीडीए के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर मौजूद पुलिस ने दुकानदारों का समझाया लेकिन वह नहीं माने। बात बढ़ने पर इंदिरापुरम थाने से पुलिस फोर्स मंगाई गई और पुलिस ने लाठी भांजकर दुकानदारों को खदेड़ दिया। दुकानदारों के विरोध के चलते करीब दो घंटे जाम लगा रहा। जीडीए के अधिशासी अभियंता एसकेएस चौहान ने बताया कि अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


दुकानदारों का आरोप जीडीए गलत तरीके से कर रहा कार्रवाई
दुकानदारों का आरोप है कि जीडीए व्यावसायिक क्षेत्र में कार्रवाई कर रहा है, जबकि रिहायशी इलाके में बनी दुकानों पर कार्रवाई नही हो रही। वह मामले की शिकायत जीडीए वीसी और उच्चाधिकारियों से करेंगे।
विज्ञापन


भूमाफिया के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
लाजपत नगर में जीडीए की जमीन पर निर्माण करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ जीडीए ने एफआईआर दर्ज कराई है। जीडीए जल्द ही निर्माण को ध्वस्त कर जमीन को कब्जा मुक्त कराएगा। अधिकारियों ने बताया कि जीडीए की जमीन पर जितेंद्र कुमार ने अवैध कब्जा कर रखा है। जमीन पर तीन मंजिल निर्माण कर नर्सरी स्कूल खोल लिया है। शनिवार को जीडीए ने जितेंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। 800 मीटर जमीन की कीमत 3 करोड़ 69 लाख रुपये हैं। ओएसडी दयानंद प्रसाद ने बताया कि जीडीए ने शनिवार को एंटी-भूमि माफिया अभियान के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। इस जमीन को जल्द ही कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें