फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रासिंग रिपब्लिक में चलती कार में लगी आग-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एनएच-24 पर आग का गोला बनी कैब
सबहेड
चालक ने कूदकर बचाई जान, दमकल की गाड़ी ने पाया काबू

अमर उजाला ब्यूरो
गाजियाबाद। एनएच-24 स्थित क्रासिंग रिपब्लिक के पास सोमवार रात करीब 12 बजे चलती गाड़ी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। कार चालक ने कार से कूदकर जान बचाई। मौके पर दमकल की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। कैब चालक कमल सिंह सोमवार रात अपनी कार से एनएच-24 से दिल्ली की ओर जा रहे थे। कमल का कहना है कि क्रासिंग रिपब्लिक के पास उनकी कार में शार्ट सर्किट से आग लग गई। वह कार को साइड में खड़ी करने लगे इतने में ही आग धधकने लगी। ऐसे में उन्होंने बाहर कूदकर जान बचाई। आग लगने से थोड़ी देर में ही कार धूं-धूं कर जलने लगी। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार जलकल राख हो चुकी थी। हादसे के वक्त कार में ड्राइवर के अलावा अन्य कोई व्यक्ति नहीं था। सवारियां होतीं तो वह आग की चपेट में आ सकती थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें