फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रायल में 1,337 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ट्रायल में हिस्सा लेते खिलाड़ी । संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। गैलेंट एलएलसी टेन-10 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के ट्रायल में 1,337 खिलाड़ियों ने स्टेडियम में पसीना बहाया। नेहरूनगर स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को अमर उजाला की ओर से ट्रायल कराया गया। पहले चरण के ट्रायल के बाद 137 खिलाड़ियों का चयन दूसरे चरण के लिए किया गया है। देर रात तक स्टेडियम में ट्रायल चलता रहा।
विज्ञापन

ट्रायल के लिए रविवार सुबह से ही स्टेडियम में खिलाड़ियों की भीड़ जमा होनी शुरू हो गई। सुबह नौ बजे से ट्रायल शुरू हो गया। जो खिलाड़ी ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा सके थे, उन्होंने स्टेडियम पहुंंचकर क्यूआर कोड से पंजीकरण कराया। खिलाड़ियों में जोश देखते ही बन रहा था। स्टेडियम के बाहर लंबी लाइन लगी रही। गाजियाबाद के अलावा दिल्ली-एनसीआर और अन्य राज्यों से क्रिकेट में अपना कॅरिअर बनाने वाले ट्रायल के लिए पहुंचे।
करीब 300 खिलाड़ियों ने स्टेडियम पहुंचकर पंजीकरण कराया। स्टेडियम में ट्रायल के लिए सात नेट लगे थे जिनमें प्रत्येक खिलाड़ी को हुनर दिखाने का अवसर दिया गया। इस दौरान स्टेडियम में ट्रायल देने से पहले खिलाड़ी अभ्यास करते भी नजर आए। ट्रायल में हर बल्लेबाज को छह गेंद खेलने का और हर गेंदबाज को छह गेंद फेंकने का मौका मिला। ऑल राउंडर खिलाड़ियों की प्रतिभा भी परखी गई।
विज्ञापन


पहले चरण में 137 खिलाड़ी चयनित
1,337 खिलाड़ियों के ट्रायल के बाद 137 खिलाड़ी दूसरे चरण के लिए चयनित हुए। दूसरे चरण में ट्रायल के बाद खिलाड़ियों का चयन अगले चरण के लिए किया जाएगा। नेक्सजेन गाजियाबाद टाइगर्स टीम में शामिल होने के लिए गुरुग्राम, बुलंदशहर, नोएडा, हापुड़ आदि जिलों से खिलाड़ी ट्रायल देने पहुंचे। दूसरे चरण में चयनित खिलाड़ियों में से बोली लगाकर टीम के लिए खिलाड़ी का चयन होगा।

कैमरे की निगरानी में हुआ ट्रायल
ट्रायल में प्रत्येक खिलाड़ी का प्रदर्शन कैमरे में कैद किया गया है। इससे ट्रायल में पारदर्शिता रही और किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होगी। ट्रायल देने आए खिलाड़ियों ने भी इसकी सराहना की। इसके साथ खिलाड़ियों ने मैदान में ट्रायल के दौरान सेल्फी भी ली।

टूर्नामेंट से खेल और खिलाड़ियों को मिलेगा बढ़ावा : कैफ
ट्रायल में खिलाड़ियों के बीच पहुंचे पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने अमर उजाला की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने मैदान में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वह जरूर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि बहुत दूर-दूर से खिलाड़ी ट्रायल में भाग लेने के लिए आए हैं जो खिलाड़ियों के जज्बे को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि टेनिस बॉल से खेलकर ही उन्होंने भी शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा में कोई कमी नहीं है केवल उन्हें परखने की जरूरत है। अमर उजाला अखबार के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनके पिता आज भी प्रतिदिन सुबह-सुबह अमर उजाला अखबार पढ़ते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि जब वह अपने शहर इलाहाबाद में खेलते थे तो अमर उजाला अखबार में अपनी कवरेज देखकर बहुत उत्साहित होते थे। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के बीच बल्लेबाजी भी की। उन्हें देखने के लिए चारों ओर खिलाड़ियों की भीड़ लगी रही। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


बोले खिलाड़ी
फोटो
ट्रायल में हिस्सा लेकर अच्छा लगा। इतने खिलाड़ियों के बीच पहली बार ट्रायल दिया है। - हनी, गुरुग्राम
मेरा चयन दूसरे चरण के लिए हुआ है। ट्रायल इतना भव्य था तो टूर्नामेंट तो और भी बड़े स्तर पर होगा। - योगेश, दिल्ली
इतने खिलाड़ियों के बीच ट्रायल देना कठिन था। दूसरे चरण के लिए और अभ्यास करूंगा। - हरप्रकाश सिंह, दिल्ली
ट्रायल में पारदर्शिता रही, यह देखकर अच्छा लगा। इस ट्रायल का अनुभव बहुत अच्छा रहा। - राजन कुमार, गाजियाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें