फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के कारण बंद हुई मेट्रो, दोपहर बाद होगी शुरू

Thu, 21 Mar 2019 01:26 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
ghaziabad metro - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 होली पर मेट्रो या बस से सगे संबंधियों के घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों को दोपहर बाद ही यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। सुरक्षा के चलते सुबह 12 बजे तक बस सेवा और दोपहर दो बजे तक मेट्रो सेवा बंद रहेगी। होली पर हुड़दंग की संभावना बढ़ जाती है। इसे देखते हुए होली पर हर साल मेट्रो को आधे दिन के लिए बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी सुबह छह से दोपहर दो बजे तक मेट्रो सेवा बंद रहेगी। ऐसे में रोजाना सफर करने वाले करीब 50 हजार से अधिक यात्रियों को दोपहर बाद ही मेट्रो मिलेगी। रोडवेज अधिकारियों की मानें तो बृहस्पतिवार सुबह 12 बजे तक बसों का संचालन बंद रहेगा। यात्रियों की संख्या को देखते हुए बस का संचालन होगा। बृहस्पतिवार को काफी कम संख्या में ही बस चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें