फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट के बाद युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लूटपाट के बाद युवक की हत्या
विज्ञापन


मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र के खिंदौड़ा गांव में शनिवार रात एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य बगल के कमरों में सोते रहे। परिजनों ने लूट के विरोध में हत्या की आशंका जताई है, क्योंकि घर से जेवर-नगदी गायब है। युवक को तकिया से मुंह दबाकर मारा गया। एसपी देहात, एएसपी, डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने जांच की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
रिटायर सरकारी अध्यापक यामीन खिंदौड़ा गांव में परिवार सहित रहते हैं। परिवार में पत्नी शहनाज, उनके तीन बेटों में सबसे बड़ा बेटा मसरूर घर पर ही परचून व मोबाइल की दुकान किए है। मंझला बेटा मकसदू और सबसे छोटा बेटा परवेज (20) मोबाइल कंपनी में काम करते हैं। चार बेटियां है, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। एएसपी रवि कुमार ने बताया कि पिता यामीन के अनुसार, बड़ा बेटा मसरूर पत्नी के साथ सरधना स्थित ससुराल गया हुआ था। इसलिए छोटे बेटे परवेज को मसरूर के कमरे में सोने के लिए कहा गया था। रात करीब साढे़ तीन बजे धोलड़ी निवासी एक रिश्तेदार का यामीन के पास फोन आया। रिश्तेदार ने पेट दर्द की दवा पूछी। यामीन दवा का नाम बताकर कमरे से बाहर निकलने लगे। तभी उन्होंने पाया कि कमरे की बाहर से कुंडी लगी है। यामीन ने जोर लगाकर दरवाजा खोला। बाहर आए तो देखा कि मंझले बेटे मकसूद के कमरे की भी बाहर से कुंडी लगी है। आंगन से स्कूटी गायब है। यामीन ने छोटे बेटे परवेज के कमरे घुसकर देखा कि उसका शव बेड पर पड़ा है। यामीन के शोर माचने पर घर के अन्य सदस्य जमा हो गए। यामीन ने बताया कि अलमारी टूटी हुई थी। उससे लाखों के जेवरात व नगदी गायब थी। आर्टिफीसिएल जेवर परवेज के बेड पर फेंके गए थे। दुकान के गल्ले से भी नकदी भी गायब थी। सूचना पर एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य, एएसपी रवि कुमार, एसओ निवाड़ी रवेंद्र सिंह, फोरेंसिक टीम पहुंच गई। परिजनों ने घर में लूटपाट के विरोध में परवेज की हत्या होने की आशंका जताई है। एएसपी रवि कुमार ने बताया कि परवेज के कान व नाक से ब्लड निकला था। इससे पता चलता है कि उसका मुंह व गला तकिया से घोंटा गया होगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यामीन ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


लूटपाट को संदिग्ध मान रही पुलिस
पुलिस सूत्रों ने बताया कि परवेज के बेड पर पर्स रखा था। पर्स में करीब सात हजार रुपये और राडो कंपनी की महंगी घड़ी रखी हुई थी। बदमाश परवेज के दो मोबाइल ही उठा ले गए थे। दुुकान में रखे गल्ले में करीब 500 रुपये के सिक्के थे, जिसे बदमाश नहीं ले गए थे। एएसपी रवि कुमार कहना है कि प्रथम दृष्टता जांच में लूटपाट संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन


12 बजे तक परवेज ने फोन पर की थी बात
पुलिस के अनुसार, घटना के समय यामीन की पत्नी शहनाज व दो बेटियां सानिया (छोटी) और रिजवाना (बड़ी) एक कमरे सो रहे थे। दूसरे कमरे में मझला बेटा मकसूद और उसकी पत्नी मुसर्रफ सो रहे थे। रिजवाना ने बताया कि प्रतिदिन परवेज नीचे कमरे में सोता था। बड़े भाई के ससुराल जाने पर वह बडे़ भइया के कमरे में सो गया। परवेज करीब 12 बजे तक फोन पर बात करता रहा। इसके बाद वह सो गई। शव के पास से परवेज के दोनों मोबाइल नहीं मिले हैं। अब पुलिस उन मोबाइल और सिम की लोकेशन ट्रेस कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें