फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का अपहरण, 50 लाख की फिरौती मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक का अपहरण, 50 लाख की फिरौती मांगी
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर में चाइनीज फूड के कारोबारी युवक का अपहरण कर लिया गया है। बदमाशों ने पीड़ित के दोस्त के मोबाइल पर कॉल और मैसेज भेजकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
भट्टा नंबर-5 स्थित गढ़ी माजरा गांव में विक्की उर्फ वेद (20) परिवार के साथ रहता है। विक्की बड़े भाई सचिन के साथ सी-ब्लॉक कविनगर में चाइनीज फूड का काम करता है। भाई सचिन ने बताया कि 13 मार्च को रात करीब साढ़े नौ बजे नौकर राजू को कुछ देर में आने की बात कहते हुए विक्की कहीं गया था। इसके बाद राजू ने उसे करीब 10 मिनट बाद कॉल की तो उसने पांच मिनट में आने को कहा। पौने 10 बजे उसे दोबारा कॉल करने पर उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद से वह घर भी नहीं लौटा। काफी तलाश करने के बाद पिता मुकेश ने 15 मार्च को कविनगर थाने में विक्की की गुमशुदगी की दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। इस पर पुलिस ने शुक्रवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली। उन्होंने बताया कि विक्की के गायब होने के बाद शनिवार सुबह उसके दोस्त माइकल के मोबाइल पर दो मैसेज आए। जिनमें लिखा गया कि ‘तुम्हारा भाई हमारे पास है और 50 लाख का इंतजाम रखिए। पुलिस को बताएगा तो भाई नहीं मिलेगा। फोन पर बता दूंगा कि पैसे कहां लेने हैं। तू पैसे का इंतजाम कर ले’। पीड़ितों ने कविनगर थाने में तहरीर देते हुए अपहरण का अंदेशा जताया है। सीओ सेकेंड आतिश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मामला कुछ संदिग्ध हैं। दो दोस्तों से पुलिस इस बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

भाई चाहिए तो 50 लाख का इंतजाम रख
माइकल को मैसेज भेजने के बाद बदमाशों ने विक्की के एक अन्य दोस्त सेवानगर निवासी हिमांशु के मोबाइल पर कॉल की। कॉल करने वाले बदमाश ने पहले हिमांशु के बारे में पूछा। फिर उससे कहा कि तुझे अपना भाई चाहिए तो 50 लाख का इंतजाम कर ले। फिरौती की रकम मेरठ में पहुंचाने को कहा गया। समय और सही जगह फोन पर बताने की बात कही गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश
विक्की 13 मार्च से लापता है और जानकारी होने के बाद भी पुलिस ने घटना को दबाए रखने की कोशिश की। साथ ही परिजनों को भी मीडिया से शेयर न करने को कहा गया। फिरौती की कॉल आने के बाद से परिवार के लोग दहशत में हैं और वे पुलिस से विक्की को जल्द तलाशने की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें