फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासीय क्षेत्र में बने चार बैंक्वेट हॉल तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
आवासीय क्षेत्र में बने चार बैंक्वेट हॉल तोड़े
विज्ञापन


साहिबाबाद। जीडीए ने रविवार दोपहर वैशाली सेक्टर सात में रामप्रस्थ सोसायटी के पास स्थित चार बैंक्वेट हॉल को ढहा दिया। जीडीए अधिकारियों का कहना है कि हाईकोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। ये बैक्वेट हाल आवासीय क्षेत्र की जमीन पर अवैध रूप से बने थे।
जीडीए के ओएसडी दयानंद प्रसाद ने बताया कि हाईकोर्ट में शहर में अवैध रूप से चल रहे 149 बैंक्वेट हॉल के खिलाफ केस फाइल किया गया था। इन्हें हटाने का आदेश हाईकोर्ट से मिल चुका है। बैंक्वेट हॉल के खिलाफ एनजीटी में भी केस चल रहा था, वहां से भी हटाने का आदेश आ चुका है। शनिवार को इन चार बैंक्वेट हाल मालिकों को बैंक्वेट हाल खाली करने के लिए कहा गया था। रविवार दोपहर एक बजे जीडीए प्रवर्तन की टीम दलबल के साथ पहुंची। टीम ने मन्नत, कृष्णा गोल्डन, अमन और मिलन बैंक्वेट हाल को तोड़ दिया। ओएसडी ने बताया कि अमन और मिलन बैंक्वेट हाल के मालिकों ने हाईकोर्ट में अपील भी की थी, वहां से दो माह पहले इस पर भी फैसला आ गया था। इसके बाद भी इन्हें खाली नहीं किया गया था। जिन चारों बैंक्वेट हालों को तोड़ा गया है, उनकी जमीन की कीमत 160 करोड़ 81 लाख है। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार नीरज द्विवेदी प्रवर्तन विभाग के एई राजेश वर्मा, जेई वीरेंद्र पांडे, यशोदानंद त्रिपाठी, संजय मल्होत्रा, संजय तिवारी, राजीव खुराना, राजेश कुमार शर्मा, जीडीए इंस्पेक्टर हरदयाल यादव, एसएचओ सुशील कुमार दूबे मौजूद रहे। ज्ञात हो कि इससे पूर्व लिंक रोड पर ही बने तीन बैंक्वेट हाल, एक कार सेल शोरूम, एक शराब का ठेका तोड़ा जा चुका है। यह सभी ग्रीन बेल्ट पर बने हुए थे।
विज्ञापन


शादी की बुकिंग वाले परेशान
सभी बैंक्वेट हॉल पर हुई तोड़फोड़ की कार्रवाई के बाद से शादी के लिए बुकिंग कराने वालों के आगे परेशानी खड़ी हो गई है। अब इन लोगों के पास कोई विकल्प नहीं बचा है। लोग अब प्रशासन और अखबारों के दफ्तरों में फोन करके कार्रवाई से बचे बैंक्वेट हॉल के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन


वसुंधरा में नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण
साहिबाबाद। वसुंधरा में अटल चौक से सेक्टर-5 तक रविवार सुबह 10 बजे नगर निगम की टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण हटाया। सड़क किनारे रेहडी-पटरी, खोखे और अस्थाई दुकानों को ध्वस्त किया गया। ग्रीन बेल्ट में लगे अवैध होर्डिंग, बैनर और पोस्टर को जब्त किया गया। कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक नहीं चली। जेसीबी को देखने के बाद कुछ लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया। निगम की टीम ने वसुंधरा सेक्टर-5 की सड़क तक अतिक्रमण मुक्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें