गाजियाबाद। नगर कोतवाली के कैला भट्टा में श्रद्धालुओं के जत्थे पर पथराव करने वाले 13 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उधर, पीड़ित पिंटू ने आरोपी उमर, फारुख और सलाउद्दीन को नामजद कर 15-20 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि रास्ते में चलने को लेकर कैला भट्ठा में दो युवकों में हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद आरोपियों ने श्रद्धालुओं पर पथराव कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों को नामजद और 15-20 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बताया कि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और जांच पड़ताल में हिरासत में लिए गए आरोपियों की संलिप्तता नहीं पाई गई है। फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है, आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।