जहांगीराबाद कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक महावीर प्रसाद गौतम को शुक्रवार तड़के 13 व्यक्ति भईपुर दोराहे पर एकत्र मिले। सभी के कंधों पर बैग लटके हुए थे। पुलिस टीम ने शक होने पर पूछताछ की तो पता चला कि सभी लोग महाराष्ट्र के नासिक जनपद के रहने वाले हैं। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वह दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में चल रही तब्लीगी जमात से पुलिस से छिपकर यहां तक पहुंचे हैं।सभी 13 लोगों ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 3/4 महामारी अधिनियम 1897 का उल्लंघन किया है। आरोपियों की शिनाख्त मोहम्मद फारुख पुत्र मोहम्मद अय्यूब, शोएब पुत्र अब्दुल अजीज, सूफीयान अहमद पुत्र शेख महमूद, अब्दुल खालिद पुत्र शेख अय्यूब, जियाउर्रहमान पुत्र मोहम्मद मुस्तफा, आबिद खान पुत्र रज्जाक खान, शोएब अहमद पुत्र अब्दुल वहाब, मोहम्मद रियाज पुत्र मोहम्मद याकूब, मोहम्मद अंजर पुत्र मोहम्मद यूनुस, नूर मोहम्मद पुत्र अब्दुल कादिर, शेख वसीम पुत्र शेख जमील, मोहम्मद इमरान पुत्र मोहम्मद हसन, तौसीफ अहमद पुत्र मोहम्मद उमर निवासी जनपद नासिक, महाराष्ट्र्र के रूप में हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन कराते हए सभी जमातियों को एक इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है।कोतवाल विवेक शर्मा ने इन सभी के खिलाफ एफआईआर की पुष्टि की है।