फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शहर के विकास पर खर्च होंगे 13 करोड़, महापौर ने किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर में विकास के लिए महापौर सुनीता दयाल ने 13 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। 15वें वित्त से शहर के वार्ड 64, 73, 15 व 28 में सड़क और नाले के निर्माण का कार्य कराया जाएगा। व्हाइट टॉपिंग टेक्नोलॉजी के माध्यम से नगर निगम पहली बार नई सड़क बनाएगा।
विज्ञापन

वार्ड 64 में एयरफोर्स बाउंड्री से सिकंदरपुर गांव से होते हुए सिविल टर्मिनल रोड से बजीराबाद रोड तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसकी लागत लगभग छह करोड़ रुपये आएगी। वहीं वार्ड 73 शालीमार गार्डन में गणेशपुरी पुलिया से सूर्योदय पब्लिक स्कूल तक आरसीसी नाले व रिटर्निंग वॉल का निर्माण किया जाएगा।
जिसमें लगभग ढाई करोड़ रुपये खर्च होंगे। वार्ड 28 मोहन नगर में राजीव कॉलोनी से मोहन नगर मंदिर के सामने तक क्षतिग्रस्त नाले एवं पर अग्रवाल स्वीट्स से कटोरी मिल शौचालय तक आरसीसी नाला निर्माण होगा।
विज्ञापन

इसकी लागत करीब डेढ़ करोड़ रुपये हैं। इसके अलावा वार्ड 15 विजयनगर में डीएवी चौक से मेडिकल तिराहे तक एवं डीएवी चौक से बाबा अंबेडकर पार्क बड़े नाले तक आरसीसी नाला का निर्माण कार्य 84 लाख की लागत से कराया जाएगा। इस दौरान पार्षद पूनम सिंह, पार्षद राजीव भाटी, पार्षद सुधीर कुमार, मान सिंह गोस्वामी, भूषण सिंह चौहान, हेमराज माहौर मौजूद रहे।

ताल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल बांटते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें