गाजियाबाद। 12वीं के छात्र ने उसके साथ ही स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी के बाद आरोपी छात्र छात्रा को बहला-फुसलाकर होटल में ले गया और छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा देर शाम घर पहुंची। परिजनों ने सख्ती से कारण पूछा तो घटना का खुलासा हुआ। छात्रा क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की रहने वाली है। छात्र भी यहीं का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि दोनों की काफी समय से दोस्ती है।
छात्रा के परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र उनकी बेटी को छात्र बहला-फुसलाकर विजयनगर क्षेत्र के राहुल विहार स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। उनकी बेटी देर शाम को घर पहुंची तो उससे देरी से आने का कारण पूछा। इस पर उसने आपबीती बताई। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने पहुंचे। जहां से उन्हें विजयनगर की घटना बताकर विजयनगर थाने भेज दिया गया। मामले में देर रात विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। एसीपी कोतवाली रविन्द्र वर्मा का कहना है कि मामले में बहला-फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है। आरोपी प्रवेश को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।