गाजियाबाद। अस्पताल में भर्ती मरीजों को डिस्चार्ज किए जाने के नए नियम के तहत अब तेजी से मरीज डिस्चार्ज होने लगे हैं। शुक्रवार को 226 लोग संक्रमण मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज किए गए जबकि 122 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। अब जिले में कुल 4441 संक्रमित मरीज हो गए हैं। इनमें से 3468 इलाज के बाद स्वस्थ होने से डिस्चार्ज हो चुके हैं जबकि 909 का इलाज चल रहा है और अभी तक 64 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।