फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में छह माह से नहीं मिला वेतन, फूंका प्रबंधन का पुतला

विज्ञापन
आइडियल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में वेतन न मिलने से गुस्साए शिक्षक और कर्मचारियों ने प्रबंधन का फूंका पुतला - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
गाजियाबाद। गोविंदपुरम स्थित आइडियल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के 82 शिक्षकों और कर्मचारियों को फरवरी माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने से परेशान तमाम शिक्षकों और कर्मचारियों का शुक्रवार को सब्र जवाब दे गया। कर्मचारियों और शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कॉलेज प्रशासनिक भवन के सामने प्रबंधन का पुतला फूंक जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों और शिक्षकों ने बताया कि बीते फरवरी महीने से लगातार कॉलेज प्रबंधन से वेतन की मांग की जा रही है, लेकिन कॉलेज प्रबंधन उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। कॉलेज प्रबंधन की ओर से कोरोना के चलते आर्थिक दिक्कतों का हवाला दिया जा रहा है। लेकिन कोरोना महामारी से पहले उन्हें फरवरी और मार्च माह का भी वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने के कारण कोरोना काल में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब घर का खर्चा तक चलाने में परेशानी पेश आ रही है। अगर उनकी वेतन संबंधी मांगों को नहीं माना जाता है तो वह कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें