दोपहर साढ़े तीन बजे पहुंचेंगे पीएम
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों को लेकर राज्य सरकार की तरफ से भी समीक्षा शुरू हो गई है। तय कार्यक्रम के हिसाब से पीएम मोदी दोपहर साढ़े तीन बजे सिकंदरपुर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे। करीब एक घंटा पीएम गाजियाबाद में बिताएंगे। उधर, योगी सरकार ने भी पीएम के कार्यक्रम को लेकर समीक्षा शुरू कर दी है।
राज्य सरकार की तरफ से कैबिनेट एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना के साथ खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री अतुल गर्ग को लगाया गया है। कैबिनेट मंत्री ने जिले में ही डेरा डाल दिया है। सोमवार को महाशिवरात्रि के चलते अवकाश था, लेकिन मंत्री समूह ने शाम के वक्त कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की, जिसमें प्रशासन के साथ, जीडीए, नगर निगम व अन्य सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में उन सभी विभागों के अधिकारियों से जानकारी ली गई जिनके विभाग से जुड़ी योजनाओं के लाभार्थियों को पीएम के हाथों सर्टिफिकेट दिलाया जाना है। प्रधानमंत्री आवास योजना व आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को सर्टिफिकेट दिलाए जाने का कार्यक्रम है।