फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की संपतियां खरीदने का मौका, 51 संपतियों की नीलामी आज

Wed, 26 Dec 2018 01:02 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
जीडीए की आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया बुधवार 26 दिसंबर से शुरू होगी। प्रक्रिया में पहले दिन करीब 35 करोड़ की 51 संपत्तियों को नीलामी में शामिल किया गया है। 28 दिसंबर तक चलने वाली प्रक्रिया में जीडीए करीब 100 करोड़ की संपत्तियों की नीलामी करेगा। पहले सबसे छोटी संपत्ति आरडीसी में 18.89 वर्ग मीटर की दुकान और सबसे बड़ी संपत्ति स्वर्णजयंतीपुरम योजना में 1676 वर्ग मीटर का कंवीनियंट शॉपिंग का भूखंड शामिल है। प्राधिकरण की ओर से संपत्तियों के एरिया के तहत रिजर्व प्राइज रखा गया है।
विज्ञापन


पहले दिन 35 करोड़ की 51 संपत्तियां होगी नीलाम
जीडीए की नीलामी प्रक्रिया में पहले दिन कुल 51 संपत्तियों को नीलामी में शामिल किया गया है। इनमें कर्पूरीपुरम में 1007 वर्ग मीटर का होटल भूखंड, स्वर्णजयंतीपुरम योजना सी-ब्लॉक और वैशाली योजना में कंवीनियंट शॉपिंग भूखंड, आरडीसी राजनगर कोणार्क बिल्डिंग में 18.89 वर्ग मीटर की दो दुकान, गोविंदपुरम योजना में 101 व 60.09 वर्ग मीटर का आवासीय भूखंड, विवेकानंदनगर योजना में दुकान, इंदिरापुरम शक्ति खंड-4 में 86.70 वर्ग मीटर के दो कंवीनियंट शॉप प्लॉट, यूपी बॉर्डर पॉकेट-ए में 13.75 वर्ग मीटर के चार दुकानों के भूखंड शामिल हैं।

इसके अलावा गोविंदपुरम योजना में 208.90 वर्ग मीटर का आवासीय भूखंड, इंदिरापुरम ज्ञान खंड-3 में 117.20 वर्ग मीटर का आवासीय भूखंड, नेहरूनगर योजना में आवासीय भूखंड, प्रताप विहार एच-ब्लॉक में एमआईजी भवन, कौशांबी योजना हिमगिरी टावर में दो कमरों के फ्लैट, गोविंदपुरम योजना ई-ब्लॉक में एलआईजी फ्लैट, कौशांबी योजना में मिनी एचआईजी व नीलगिरी अपार्टमेंट में आवासीय भवन, मधुबन बापूधाम योजना में तीन औद्योगिक व एक बैक-ऑफिस भूखंड, इंदिरापुरम शक्ति खंड-1 में तीन एलआईजी भवन, राजेंद्रनगर योजना सेक्टर-तीन में आवासीय भूखंड, इंदिरापुरम न्याय खंड-1 में पेट्रोल पंप भूखंड, शास्त्रीनगर ई-ब्लॉक में व्यावसायिक भूखंड, लाजपत नगर योजना में 167.90 वर्ग मीटर का रेस्टोरेंट भवन शामिल है।
विज्ञापन


27 को 30 करोड़ की 54 व 28 दिसंबर को 35 करोड़ की 49 संपत्ति शामिल
जीडीए की छोटी संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया 28 दिसंबर तक चलेगी। 27 दिसंबर को वैशाली सेक्टर-3, स्वर्णजयंती पुरम, कर्पूरीपुरम योजना, नवयुग मार्केट, इंदिरापुरम योजना, यूपी बॉर्डर पॉकेट-ए, आरडीसी, गोविंदपुरम, कौशांबी योजना, मधुबन बापूधाम गोविंदपुरम में 30 करोड़ की 54 संपत्तियों की नीलामी होगी। वहीं आखिरी दिन 28 दिसंबर को विभिन्न योजनाओं में 35 करोड़ की 49 संपत्तियों को नीलामी प्रक्रिया में शामिल किया गया है।

नीलामी प्रक्रिया में इस तरह ले सकेंगे भाग
नीलामी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए लोग प्राधिकरण वेबसाइट से आवेदन-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड किया गया आवेदन-पत्र उपाध्यक्ष गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के पक्ष में 1100 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट संलग्न करने पर ही वैध माना जाएगा। इसके अलावा 28 दिसंबर तक जीडीए जनसंपर्क कार्यालय, जीडीए व्यावसायिक अनुभाग, विजया बैंक नवयुग मार्केट, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स लोहियानगर व लक्ष्मीनगर नईदिल्ली व सेक्टर-32 गुड़गांव की शाखा से आवेदन फार्म खरीदा जा सकता है।

जीडीए सभागार में होगी नीलामी, लोगों के लिए बनीं अस्थायी वेटिंग लॉज
जीडीए की ओर से विभिन्न योजनाओं में संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया बुधवार को सुबह 9.30 बजे से शुरू होगी। नीलामी में भाग लेने के लिए आने वाले लोगों के लिए प्राधिकरण परिसर में ही अस्थायी वेटिंग लॉंज बनाई गई है। विभिन्न भूखंडों की नीलामी के लिए आए लोगों को माइक के जरिए सूचित कर बुलाया जाएगा। प्रक्रिया करीब दोपहर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें