फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार चोर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चार चोर दबोचे
साहिबाबाद। लिंकरोड पुलिस ने चार चोरों को दबोचा है। इनके पास से चार चाकू बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों पर लिंक रोड थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं।
एसएचओ लिंक रोड प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि रविवार देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वैशाली मेट्रो स्टेशन पर चार लोग चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर देर रात करीब एक बजे चारों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी अनूप शहर बुलंदशहर निवासी राकेश, न्यू सीमापुरी दिल्ली निवासी इमरान व नूर इस्लाम और पांडव नगर दिल्ली निवासी मोनू शर्मा हैं। तलाशी के दौरान इनके पास से चार चाकू बरामद हुए हैं। एसएचओ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी वारदात के समय चाकू साथ रखते थे ताकि पब्लिक से घिरता देख हमला करके फरार हो सके। पूछताछ में पता चला कि चारों आरोपी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र बंद घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें