फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रेडियोलॉजिस्ट की अनुपस्थिति में कर दिए 12 अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
लोनी स्थित रती अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
विज्ञापन
गाजियाबाद। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने लोनी स्थिति रति अस्पताल पर छापा मारा। इस दौरान पंजीकृत चिकित्सक की अनुपस्थिति में किसी अन्य व्यक्ति ने 12 अल्ट्रासाउंड किए। मौके पर पहुंची टीम ने अस्पताल मालिक की उपस्थिति में अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को प्री-कन्सेप्शन एंड प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्निक्स (पीसीपीएनडीटी) के नोडल अधिकारी डॉ. चरण सिंह, जिला समन्वयक उमेश गुप्ता और तहसीलदार हरि प्रसाद की टीम ने बेहटा हाजीपुर लोनी देहात स्थित रति हॉस्पिटल पर छापा मारा। इस दौरान पाया गया कि पंजीकृत चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार केंद्र पर नहीं थे, उसके बावजूद 12 अल्ट्रासाउंड किए गए थे। टीम ने मौके पर अल्ट्रासाउंड करते व्यक्ति को देखा, लेकिन जब तक टीम उस व्यक्ति को पकड़ पाती वह वहां से फरार हो गया। डॉ. चरण सिंह ने बताया कि मौके पर अन्य दस्तावेज की जांच करने के बाद अस्पताल मालिक हारुन खान की उपस्थिति में अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया है। मालिक और चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया हैं। संतोषजनक जवाब ना मिलने पर आगे पीसीएनडीटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें