फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: उद्यमी के ठिकानों से आयकर विभाग ने 15 करोड़ की नकदी और आभूषण किए जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। उद्यमी परमजीत गांधी के 32 ठिकानों पर बुधवार को भी आयकर विभाग टीमों ने सर्च की। इन ठिकानों से 15 करोड़ की नकदी और आभूषण आयकर विभाग की टीमों को मिले हैं। संपत्ति से संबंधित कागजात खंगाले जा रहे हैं। गाजियाबाद के मसूरी, साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र, बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र समेत दिल्ली-एनसीआर के ठिकानों पर आयकर विभाग के 200 कर्मियों की टीम कार्रवाई में जुटी है। उद्यमी के सिलीगुड़ी स्थित ठिकाने पर सर्च पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

उद्यमी परमजीत गांधी की बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में ऑटो मोबाइल पार्ट्स बनाने की फैक्टरी है। इनकी फैक्टरी में बने कलपुर्जे पूरे देश में सप्लाई होते हैं। कंपनी का करीब साढ़े तीन सौ करोड़ का टर्नओवर है। आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि अप्रैल में आईटीआर फाइल की जांच के दौरान पाया गया कि कंपनी की ओर से करीब चार-पांच साल से व्यापार में घाटा दर्शाया जा रहा था। बीते महीने कंपनी के मालिक की ओर से ऑनलाइन कोचिंग कराने वाली एडुकॉम सोसायटी की नीलामी में भाग लेकर करीब 500 करोड़ रुपये का निवेश किया। इसी के बाद उद्यमी को आयकर विभाग ने रडार पर ले लिया।
जुलाई के पहले हफ्ते में उद्यमी के भतीजे की सिलीगुड़ी में हुई, जो काफी हाई प्रोफाइल बताई गई। सोशल मीडिया पर भी शादी के वीडियो अपलोड किए गए। कंपनी यदि घाटे में चल रही थी तो इतना निवेश कहां से किया, इसकी जानकारी के लिए मंगलवार सुबह से आयकर विभाग गाजियाबाद की टीम उद्यमी और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर सर्च अभियान चला रही है। बुधवार को बैंक के 12 लाॅकर की भी जानकारी जुटाई गई है। उद्यमी के चार स्कूलों पर भी कार्रवाई चल रही है। नोएडा स्थित द श्रीराम मिलेनियम और मिलेनियम स्कूल, मसूरी स्थित इंटनरेशनल स्कूल और साहिबाबाद स्थित प्रतिष्ठान, राजेंद्र नगर, नेहरू नगर, मॉडल टाउन स्थित फाइनेंसर समेत अन्य अन्य स्थानों पर देर शाम शाम तक टीम वित्तीय लेन-देन के दस्तावेजों को खंगालती रही।
विज्ञापन

निदेशक मंडल के करीब 12 लोगों के यहां भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उद्यमी से भाजपा नेता के भाई के कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं। चार डायरी मिली है, इनमें कई अधिकारी, नेता और उद्यमियों के नाम हैं। आयकर टीम डायरी में मिले नाम मिले हैं उनके बारे में भी टीम जानकारी जुटा रही है।
दिल्ली- एनसीआर में इन स्थानों पर चल रही कार्रवाई
उद्यमी की फैक्टरी प्रोग्रेसिव टूल्स एंड कंपोनेंट के जिन वितरकों के यहां सर्च अभियान चलाया जा रहा है उनमें एक गुरुग्राम, तीन दिल्ली, सात नोएडा, दो फरीदाबाद के हैं। इसके अलावा गाजियाबाद में 20 स्थानों पर छापे की कार्रवाई चल रही है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि अभी दो दिन और कार्रवाई चल सकती है। करोड़ों की कर चोरी का मामला सामने आ सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें