फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तोड़फोड़ और आग लगाने वाले 12 लोगों की हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तोड़फोड़ और आग लगाने वाले 12 आरोपियों की पहचान कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम जगह-जगह दबिश दे रही है। बाकी आरोपियों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन


डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि लिंक रोड थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले 12 आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उन्हें पकड़ने के लिए तेजी से तलाश की जा रही है। बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना फैलाने वालों को भी चिन्हित करने का काम चल रहा है। मामले में उपनिरीक्षक रुस्तम कुमार ने ढाई सौ अज्ञात के खिलाफ बलवा, तोड़फोड़, आगजनी और अन्य धारा में मुकदमा कराया था, इनका सत्यापन भी कराया जा रहा है, जिससे उनके खिलाफ ठोस सबूत जुटाए जा सकें।
सुरक्षा के मद्देनजर किशोरी के घर और तोड़फोड़ वाली जगह पर चौथे दिन भी पाक के 50 से ज्यादा जवान तैनात रहे। वहीं, ऑल इंडिया मजलिस- ए- इत्तेहाद- उल- मुस्लिमीन पार्टी के पदाधिकारी ने रविवार को एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय के कार्यालय में जाकर उन्हें ज्ञापन दिया। महानगर अध्यक्ष मनमोहन गामा ने कहा कि सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए वह पदाधिकारी के साथ पीड़िता के घर नहीं पहुंचे। ऐसे में एसीपी साहिबाबाद को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें