गाजियाबाद। जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या से एक और कोविड अस्पताल सक्रिय किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को 110 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। उसमें से 12 मरीजों की पुष्टि हुई है। अब जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 730 हो गई है। अभी उनमें से 285 मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि शाम तक रिपोर्ट आई तो मरीजों की संख्या और बढ़ेगी। जिले में संचालित तीन कोविड लेवल-1 अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक होने से सभी बेड फुल हो गए हैं। अब दो सौ बेड़ क्षमता वाले दिव्य ज्योति संस्थान मोदीनगर को शुरू किया जा रहा है। इस अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आइएमए से मदद मांगी है। स्वास्थ्य विभाग ने 12 डाक्टर एवं 12 नर्स की वालंटियर सेवा के लिए मांग की है।