आदित्य वर्ल्ड सिटी स्थित लग्जीरिया एस्टेट सोसायटी
- फोटो : AMAR UJALA
सबहेड- कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ने बावजूद न सोसायटी को किया गया सील, और न ही हुआ सैनिटाइजेशन, लोगों में फैला डर - सोसायटी में रहते हैं करीब 1500 लोग, एक सप्ताह में आए सभी केस, लोगों ने सोसायटी के सार्वजनिक स्थलों पर जाना छोड़ा माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। एनएच-9 स्थित आदित्य वर्ल्ड सिटी में लग्जीरिया एस्टेट सोसायटी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक सप्ताह के अंदर सोसायटी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। इसके बावजूद सोसायटी के सील न होने और सैनिटाइजेशन प्रक्रिया न होने से रेजिडेंट्स बेहद परेशान है। लोगों ने सोसायटी के सार्वजनिक स्थानों के साथ कोरोना पॉजिटिव मरीज वाले ए-टावर की ओर जाना छोड़ दिया है। रेजिडेंट्स ने फिर से जिला प्रशासन से सोसाइटी में सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया को अंजाम देने की मांग की है। रेजिडेंट्स का आरोप है कि बिल्डर की ओर से ग्लब्स, सैनिटाइजेशन संबंधी पर्याप्त सामग्री न दिए जाने के कारण सफाई कर्मचारियों ने ए-टावर की ओर जाना छोड़ दिया है। लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज बढ़ने के कारण रेजिडेंट को संक्रमण का खतरा सताने लगा है। अधिकांश रेजिडेंट लिफ्ट के इस्तेमाल से बच रहे हैं। रेजिडेंट्स ने बताया कि तीन दिन पहले सोसायटी के ए-टावर में एक व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम अपने साथ ले गई थी। अब उनके दोनों बच्चों की कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। न तो स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें लेकर गई है, और न ही टावर या फिर सोसायटी को सील किया गया है। संक्रमण से सुरक्षा संबंधी जरूरी किट न मिलने के कारण सफाई कर्मचारी भी ए-टावर की ओर नहीं जा रहे हैं। लोगों ने लिफ्ट का इस्तेमाल भी बेहद कम कर दिया है। आने जाने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों में सबसे ज्यादा डर सोसायटी में सैनिटाइजेशन न होने के कारण हैं। सोसाइटी में सैनिटाइजेशन कराने की रेजिडेंट्स ने जिला प्रशासन से फिर गुहार लगाई है। ------------------- रेजिडेंट्स की परेशानी उनकी जुबानी 1. सोसायटी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। ऐसे में सोसायटी और उस टावर को सील नहीं किया गया है। सही से सैनिटाइजेशन न होने के चलते लोग सोसायटी के सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बच रहे हैं। -- मनीषा राठी -- 2. सोसायटी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अभी तक न तो प्रशासन और न ही बिल्डर की ओर से सोसायटी को सही से सैनिटाइज कराया गया है। ऐसे में रेजिडेंट्स के मन में भय बना हुआ है। -- अभिनव अग्रवाल -----------------