फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में 12 दबंगों का आतंक: लाठी डंडे लेकर पहुंचे, पीड़ित परिवार संग की मारपीट; एक को मारी गोली

Mon, 04 Aug 2025 02:06 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी

सार

गाजियाबाद के लोनी इलाके में बीती रात एक युवक को गोली मारने की वारदात सामने आई है। जहां एक परिवार रास्ते में मिट्टी डाल रहा था। तभी वहां दबंग आ गए और विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट के बाद गोली बारी तक पहुंच गई। फिलहाल, पुलिस ने 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के सिरोली गांव में रविवार रात खराब रास्ते में मिट्टी डाल रहे परिवार के सदस्यों के साथ दंबगों ने लाठी डंडों के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान दबंगों ने युवक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के परिजनों ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है।

विज्ञापन

सतबीर निवासी ग्राम बाहदशाहपुर सिरौली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके परिवार के सदस्य बाबूराम, सुमित,नितिन, नवीन और सचिन बरसात होने पर रास्ते में किचड़ व गड्ढे के कारण खेतों से चारा लाने में परेशानी हो रही थी। कुछ दिनों पहले सरकारी अधिकारी ने रास्ते को लेकर पेमाइश कराई थी। पेमाइश को लेकर दंबग नाराज चल रहे थे। वह और परिवार के अन्य सदस्य ट्रैक्टर से गड्ढें मिट्टी डाल रहे थे। 

मिट्टी डालते समय गांव में रहने वाले अजब सिंह के चिल्ले की आवाज सुनकर फिरे, मुकेश, नरेश, चवन, विपिन, अन्नू, प्रिंस, अजब सिंह एक साथ होकर लाठी डंडे लेकर आए। आरोपी अपने साथ लाइसेंसी हथियार लेकर गाली गलौज करने लगे। आरोपियों ने उन्हें व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की। 
विज्ञापन

पीड़ित के बेटे सुमित को जान से मारने की नीयत से महेश ने गोली चला दी। गोली लगने से सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सुमित को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। मारपीट में घायल हुए परिवार के अन्य सदस्यों को भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने अजब सिंह, फिरे, मुकेश, महेश, बब्लू, नरेश, साहिल, अमित, चवन, अन्नू, प्रिंस, विपिन खिलाफ लोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। गोली लगने से घायल युवक की हालत खतरे से बाहर हैं। सुमित के कंधे में गोली लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें