फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डूडाहेड़ा में 12 डॉक्टर 30 मरीजों का कर रहे इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। डूडाहेड़ा में बनाए गए 50 बेड के संयुक्त अस्पताल में 12 डॉक्टर 25 से 30 मरीजों का इलाज कर रहे हैं। अस्पताल शुरू होने के 15 दिन बाद भी मरीजों की संख्या नहीं बढ़ी है।
विज्ञापन

अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल से मुख्य मार्ग के बीच का संपर्क मार्ग का निर्माण नहीं हो पाया है। इस कारण से रास्ता ऊबड़-खाबड़ स्थिति में है। इस कारण से मरीजों को पहुंचने में भी दिक्कत हो रही है। बारिश होने पर मिट्टी गीली होने से आवागमन में परेशानी बढ़ जाती है।
डूडाहेड़ा में 19.71 करोड़ रुपये की लागत से 50 बेड का संयुक्त अस्पताल शुरू किया गया है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि क्राॅसिंग रिपब्लिक, चिपियाना, शाहबेरी, अकबरपुर बहरामपुर, भीमनगर, शांतिनगर और प्रताप विहार क्षेत्र की लगभग पांच लाख की आबादी को इसका लाभ मिलेगा। मरीजों के इलाज के लिए शासन स्तर से 14 डॉक्टरों समेत 20 पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती भी की जा चुकी है।
विज्ञापन

हालांकि अस्पताल में अभी चार ईएमओ, दो एनेस्थेटिस्ट, नेत्र रोग, नाक-कान-गला विशेषज्ञ, डेंटिस्ट और बाल रोग विशेषज्ञ ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अभी दो चिकित्सकों के अलावा फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और पैरामेडिकल स्टाफ ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। 12 चिकित्सकों के आने से अस्पताल में ओपीडी के कमरे खुल गए हैं। लेकिन अभी तक भीड़ नहीं बढ़ने से डॉक्टर मरीजों का इंतजार कर रहे हैं।
अस्पताल के सीएमएस डॉ. अतुल आनंद का कहना है कि विशेषज्ञों की ओपीडी शुरू कर दी गई है। प्रयास है कि अस्पताल में जल्द से जल्द आंखों के ऑपरेशन शुरू कर दिए जाएं। सभी चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के आने पर जल्द ही इमरजेंसी सेवा भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें