फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के लिए मिले 12 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय तलहैटा को मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनाया जाएगा। कुल 25 करोड़ रुपये मेें विद्यालय का निर्माण होगा, जिसमें पहली किस्त में बेसिक शिक्षा विभाग को 12 करोड़ रुपये का बजट मिला है।
विज्ञापन

स्कूल प्री प्राइमरी से बारहवीं कक्षा तक होगा। निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है, कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज कार्यदायी संस्था को स्कूल निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। जिला समन्वयक निर्माण विश्वास गौतम ने बताया कि स्कूल में बच्चों के लिए लाइब्रेरी के साथ सभी विषयों की लैब की व्यवस्था दी जाएगी। बच्चों को डिजिटल एजुकेशन प्लेटफार्म और डिजिटल लर्निंग के माध्यम से गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्मार्ट क्लास की स्थापना और डिजिटल उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी। प्रदेश के कुल 57 जिलों में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनाए जा रहे हैं जिसके तहत जिले में भी स्कूल का निर्माण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में 1500 विद्यार्थियों के लिए 30 कक्षों का निर्माण किया जाएगा। कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के लिए विज्ञान, कला और गणित के लिए अलग अलग कक्षों का प्रावधान किया जाएगा। इसके साथ स्कूल में सीसीटीवी कैमरा, सभागार, संगीत कक्ष, चिकित्सा कक्ष, कला कक्ष, ओपन जिम, खेल मैदान, साइकिल पार्किंग आदि सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन

-भूकंप रोधी तकनीक से बनेगा भवन-
बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय भवन का निर्माण भूकंप रोधी तकनीक से बनाया जाएगा। विद्यालय में आधुनिक अग्नि शमन यंत्रों की स्थापना भी की जाएगी। प्रांगण में फलदार, औषधियुक्त और छायादार पेड़-पौधों का रोपण किया जाएगा। प्रधानाध्यापक, अध्यापक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए अलग आवासीय व्यवस्था विद्यालय प्रांगण में की जाएगी।
-बयान-
जल्द ही विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। लगभग डेढ़ से दो साल में विद्यालय तैयार कर लिया जाएगा। इससे गरीब बच्चों को बहुत लाभ मिलेगा। निजी स्कूलों के तरह बच्चों को सुविधाएं दी जाएंगी। - ओपी यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें