फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लकी ड्रा में गिफ्ट निकलने का झांसा देकर ठगे 1.17 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। विदेशी कंपनी के लकी ड्रा में गिफ्ट निकलने का झांसा देकर एक महिला से 1.17 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ईदगाह कॉलोनी निवासी तरन्नुम अकबर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 15 मई को फेसबुक पर एक वीडियो आई, जिसे घर के किसी बच्चे ने शेयर कर दिया। इसके बाद व्हाट्सएप पर एक वाइस नोट आया कि आपने लकी ड्रा में गिफ्ट जीता है। गिफ्ट में स्मार्ट घड़ी, स्मार्ट फैन व जेवर है। डिलीवरी के लिए उन्होंने चार हजार रुपये मांगे व कस्टम चार्ज सात हजार मांगे। उन्होंने यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर दिया। इसके बाद शातिरों ने इनकम टैक्स तेटर के नाम पर आठ हजार व इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नाम पर 18 हजार रुपये मांगे। फिर एक घंटे बाद फोन आया कि गिफ्ट खोल कर देखा तो उसमें 40 तोला गोल्ड है, फिर 28 हजार रुपये की मांग की। सिक्योरिटी के नाम व अन्य के नाम पर 50 हजार रुपये भी भुगतान कर दिये। महिला द्वारा 1.17 लाख रुपये देने के बाद भी गिफ्ट नहीं आया। इसके बाद महिला को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने महिला की तहरीर पर चंदन कुमार, लालूराम, हिमांशु के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें