फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने पकड़ी दस लाख की बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस टीम ने पकड़ी दस लाख की बिजली चोरी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। तहसील क्षेत्र के गांव निजामपुर में महीने में दस लाख रुपये से अधिक की बिजली चोरी की शिकायत पर शासन के निर्देश पर विजिलेंस टीम ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। मीटरों को चेक किया गया तो अधिकांश मीटरों में दस यूनिट से कम बिजली खपत का मामला पकड़ा गया। मीटरों की रीडिंग में दस यूनिट से कम की खपत देख अधिकारियों के होश उड़ गए।
अधीक्षण अभियंता अजय अग्रवाल के नेतृत्व में विजिलेंस टीम पुलिस बल के साथ बृहस्पतिवार को निजामपुर में छापा मारा। इस दौरान गांव में हड़कंप मच गया। अधीक्षण अभियंता अजय अग्रवाल ने बताया कि ग्राम निजामपुर की लाइन को शहरी क्षेत्र से जोड़ा गया हैं। गांव में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की सुविधा दी जाती है। बताया कि गांव में तीन सौ से अधिक विद्युत कनेक्शन हैं। एसई ने बताया ग्रामीणों द्वारा प्रतिमाह करीब दो लाख यूनिट का उपभोग किया जा रहा था। वहीं ग्रामीण केवल 80 हजार यूनिट का भुगतान कर रहे थे। हर माह 1.20 लाख यूनिट की चोरी की जा रही थी। जिससे विभाग को प्रतिमाह करीब दस लाख रुपये से अधिक का चूना लग रहा था। इतने बड़े स्तर पर विद्युत चोरी के चलते शासन स्तर पर निजामपुर को मानिटर किया जा रहा था। बताया कि बृहस्पतिवार को शासन के निर्देश पर बुलंदशहर, गाजियाबाद, नोएडा की विजिलेंस टीम, स्थानीय पुलिस के साथ छापा डालकर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान गांव में लगे करीब आधे मीटरों में रीडिंग दस यूनिट तक पाई गई। बड़े स्तर पर विद्युत चोरी पकड़ी गई है। बताया कि ग्रामीण घर में लगे मीटर से पहले कट कर, लाइन पर अवैध रूप से कटिया डालकर विद्युत चोरी कर रहे थे। विद्युत चोरी करते पकड़े गए लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों में हड़कंप मचा रहा। हालांकि इस दौरान टीम को किसी भी प्रकार के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। कार्रवाई में अधीक्षण अभियंता अजय अग्रवाल, एसडीओ युशवेंद्र कुमार के अलावा पांच जेई, दर्जन भर लाइनमैन, बुलंदशहर विजिलेंस प्रभारी ओमकारनाथ सिंह, विजिलेंस प्रभारी गाजियाबाद अरुण सिंह, नोएडा विजिलेंस, सीओ विक्रम सिंह, कोतवाल अवनीश कुमार गौतम, आठ इंस्पेक्टर, बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन

---
घरों के बाहर लगेंगे मीटर
सिकंदराबाद। एसई अजय अग्रवाल ने बताया कि चोरी का मुख्य कारण घरों के अंदर लगे मीटर हैं। मीटर से पहले कट कर विद्युत चोरी की जाती है। गांव में सभी कनेक्शन धारकों के मीटर को घर के बाहर लगाने का काम आज से शुरू कर दिया गया है।
---
गांव में डाली जाएगी पीवीसी लाइन
सिकंदराबाद। अजय अग्रवाल ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा लाइन पर कटिया डालकर विद्युत चोरी की जा रही थी। विद्युत चोरी रोकने के लिए पूर्व में ही गांव में पीवीसी लाइन डालने का टेंडर छोड़ा गया था। आज से गांव में पीवीसी लाइन डालने का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया।
विज्ञापन

---
आलीशान कोठी, मीटर रीडिंग दस यूनिट
सिकंदराबाद। छापे के दौरान गांव में बनी आलीशान कोठियों में भी मीटर रीडिंग दस यूनिट से अधिक नहीं मिली। जबकि उक्त कोठियों में बिजली से चलने वाले सुख-सुविधा के सभी उपकरण मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें