फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई समेत पांच कर्मियों को बंधकर बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जेई समेत पांच कर्मियों को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन

लोनी। कोतवाली क्षेत्र की गौरी पट्टी कालोनी में सोमवार को बिजली कनेक्शन की जांच करने गई टीम को लोगों ने बंधक बनाकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टीम को बंधन मुक्त कराया। मारपीट में जेई समेत टीम के पांच लोगों को गंभीर चोट आई हैं। पीड़ित जेई ने 15 नामजद समेत 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। बलराम नगर 33/11 उपकेंद्र पर तैनात जेई अशोक कुमार सुबह करीब ग्यारह बजे टीम के साथ गौरी पट्टी कालोनी में बिजली कनेक्शन की चेकिंग करने निकले थे। उनके साथ कर्मचारी अमीरूद्दीन, सन्नी, शुभम और मोनू थे। यहां करीब एक घंटे चली चेकिंग में उन्होंने कालोनी स्थित 15 मकानों के कनेक्शन चेक किए। इस दौरान कालोनी के कुछ लोग एकत्र हो गए। लोगों ने जेई समेत टीम को बंधक बना लिया और पीटा। आरोप है कि इस दौरान लोगों ने उनके कागजात भी फाड़ दिए। घटना का पता चलते ही जेई अनिल कुमार गुप्ता की सूचना पर पुलिस कालोनी पहुंची और टीम को बंधन मुक्त कराया। पीड़ित जेई ने 15 नामजद समेत 60 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसएचओ लोनी कोतवाली उमेश पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें