फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले ने की छेड़छाड़, स्कूटी सवार युवती ने एक किमी दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मनचले ने की छेड़छाड़, स्कूटी सवार युवती ने एक किमी दौड़ाया
विज्ञापन


गाजियाबाद। कविनगर में शनिवार शाम बाइक सवार मनचले ने स्कूटी से जा रही युवती से सरेराह छेड़छाड़ की। घटना के बाद युवती ने हिम्मत दिखाते हुए मनचले का एक किमी तक पीछा किया। इसमें पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी उसकी मदद की। हालांकि मनचला पुलिस और युवती को चकमा देकर भाग गया। युवती ने फेसबुक और ट्विटर पर गाजियाबाद पुलिस से शिकायत की है। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर मनचले को तलाश रही है।
विज्ञापन

सिहानी गेट थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी युवती गुरूग्राम हरियाणा में एक एडवरटाइजिंग कंपनी में नौकरी करती है। वह शनिवार और रविवार को छुट्टी होने पर घर आ जाती है। युवती ने बताया कि वह शनिवार शाम स्कूटी लेकर कविनगर में अपने कुछ दोस्तों से मिलने गई थी। जब वह मिलन मैरिज होम के पास पहुंची, तभी पीछे से बाइक पर आए मनचले ने उससे सरेराह छेड़छाड़ की। उसे गालियां दीं और भागने लगा। युवती ने हिम्मत दिखाई और आरोपी का पीछा किया। इस बीच उसने पुलिस और दोस्तों को इस बारे में बताया। उसने और पीआरवी सवार पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। युवती ने बताया कि आरोपी का पीछा करते हुए वे आरडीसी स्थित गौर मॉल पहुंचे, लेकिन मनचला सभी को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। उसने दूसरी पीआरवी से शिकायत की तो वहां एक महिला पहले से खड़ी थी, उसने भी कहा कि इसी तरह क हुलिया वाला बदमाश उसका पर्स लूटकर भागा है। बाद में युवती ने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर जाकर पुलिस से शिकायत की। वहीं, एसपी सिटी का कहना है युवती द्वारा बताए गए बाइक नंबर के आधार पर मनचले को तलाशा जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें