फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स बाइक से गिरी महिला, बस ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स बाइक से गिरी महिला, बस ने रौंदा
विज्ञापन


गाजियाबाद। नए साल का जश्न मनाने पति के साथ बाइक पर जा रही महिला की सड़क हादसे में बस से कुचलकर मौत हो गई। राजनगर एक्सटेंशन रोड पर सोमवार को बाइक पर जाते समय पति के अचानक ब्रेक लगाने से महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रही बस ने महिला को कुचल दिया। मृतका के पति ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
राजनगर एक्सटेंशन की केडब्ल्यू सृष्टि सोसायटी के सी-टावर में रहने वाले सोनू नोएडा के एक कॉल सेंटर में काम करते हैं। सोमवार शाम को वह पत्नी सुषमा रानी (27) के साथ अपनी स्पोर्ट्स बाइक से नए साल पर आउटिंग व जश्न मनाने के लिए जा रहे थे। राजनगर एक्सटेंशन से जीटी रोड की ओर जाते वक्त सिटी फॉरेस्ट के सामने मोड़ पर सोनू ने बाइक के ब्रेक लगाए तो सुषमा का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक से नीचे गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बस ने सुषमा को कुचल दिया। बस का पहिया सिर पर चढ़ जाने से सुषमा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी बस चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंची सिहानी गेट पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। एसओ सिहानी गेट विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि मृतका के पति ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मातम में बदला जश्न
पति सोनू ने बताया कि सुबह से ही वह और उनकी पत्नी नया साल मनाने की प्लानिंग कर रहे थे। शाम को वह पत्नी को लेकर नए साल का जश्न मनाने बाहर जा रहे थे, लेकिन एक ही झटके में सारी खुशियां बिखर गईं। उसकी पत्नी दुनिया से चली गईं। नए साल का जश्न मातम में बदल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें