फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर ऑडी खड़ी कर डांस कर रहे युवकों का चालान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर ऑडी खड़ी कर डांस कर रहे युवकों का चालान
विज्ञापन


साहिबाबाद। साहिबाबाद के पाइप मार्केट के पास शुक्रवार देर रात शराब के नशे में धुत दो रईसजादों को ऑडी बीच सड़क पर खड़ी कर डांस करना भारी पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों का 151 में चालान कर दिया है। पुलिस ने कार भी सीज कर दी है।
विज्ञापन

एसएचओ साहिबाबाद ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि लाल रंग की ऑडी कार सवार दो युवक शराब के नशे में पाइप मार्केट के पास जीटी रोड पर कार खड़ी कर गाने पर डांस कर रहे हैं। राहगीरों के विरोध करने पर वह उनसे अभद्रता कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को दबोचा लिया। कार के कागज नहीं मिलने पर पुलिस ने कार को सीज कर दिया। एसएचओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी संजय कश्यप निवासी पंचशील पार्क शालीमार गार्डन, अंकुर त्यागी निवाड़ी हैं। कार संजय कश्यप की है। वह बिल्डर का बेटा है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह दिल्ली में एक पार्टी से आ रहे थे। दोनों का 151 में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें