फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुमंजिला पार्किंग के लिए चाइना की कंपनी ने जीडीए से किया संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुमंजिला पार्किंग के लिए चाइना की कंपनी ने जीडीए से किया संपर्क
विज्ञापन


गाजियाबाद। राजनगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर (आरडीसी) में मल्टीलेवल अंडरग्राउंड पार्किंग के निर्माण के लिए एक चाइना की कंपनी ने भी जीडीए से संपर्क किया है। कंपनी प्रतिनिधियों ने बृहस्पतिवार को जीडीए के चीफ इंजीनियर से मुलाकात की और अपना प्रपोजल दिया। कंपनी ने जो डिजाइन दिया है, उसमें पार्किंग वर्टिकल बनेगी और बहुमंजिला होगी। हालांकि जीडीए ने इस संबंध में सलाहकार फर्म की नियुक्ति की है जो 15 दिनों के अंदर प्रपोजल पर विचार करेगी।
विज्ञापन

सड़कों पर खड़े वाहनों से जाम की स्थिति बनती है। जीडीए इसके लिए कई जगह बहुमंजिला पार्किंग बना रहा है। एक अंडरग्राउंड पार्किंग आरडीसी में भी बनेगी। करीब 500 वाहनों की क्षमता वाली यह पार्किंग 5000 वर्ग मीटर भूखंड पर बनेगी। जीडीए के चीफ इंजीनियर वीएन सिंह का कहना है कि आरडीसी में इंश्योरेंस, बैंक, टेलीकॉम, रेस्टोरेंट, मॉल, कोचिंग इंस्टीट्यूट आदि के शोरूम हैं। लोगों की आवाजाही ज्यादा रहती है। यही वजह है कि सड़कों पर वाहनों का दबाव काफी ज्यादा है। वाहन खड़ा करने में भी परेशानी होती है। इसलिए जीडीए यहां पर बहुमंजिला अंडर ग्राउंड पार्किंग बनाने जा रहा है। इस पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि पार्किंग बनाने के लिए चाइना कंपनी यू-होम ने संपर्क किया है। कंपनी के प्रतिनिधियों से बातचीत की गई है। एक-दो दिन के अंदर कंपनी के अधिकारी प्रेजेंटेशन देकर प्रोजेक्ट रिपोर्ट देंगे। अगर कंपनी पार्किंग बनाने के लिए पीपीपी मॉडल के प्रस्ताव को मानती है तो बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें