फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार छात्राओं को ट्रक ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
साइकिल सवार छात्राओं को ट्रक ने मारी टक्कर
विज्ञापन

- दोनों छात्राओं को दुर्घटना के बाद पहुंचाया सीएचसी, एक को किया रेफर
- राहगीरों ने ट्रक छोड़ भाग रहे चालक परिचालक को दबोच कर पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
अनूपशहर। स्कूल से छुट्टी के बाद घर वापस लौट रही दो साइकिल सवार छात्राओं को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों छात्राओं को घायलावस्था में सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से एक छात्रा को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं राहगीरों ने ट्रक छोड़कर भाग रहे आरोपी चालक व परिचालक को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला अहार द्वार निवासी पांच वर्षीय छात्रा गौरी पुत्री देवेंद्र कक्षा दो व 13 वर्षीय छात्रा योगिता पुत्री बाली निवासी मोहल्ला गढ़ी नगर के ही एक स्कूल में कक्षा सात में पढ़ती है। स्कूल की छुट्टी के बाद दोनों साइकिल से मलक पुर रोड से अपने घर की ओर जा रहीं थीेें। इस दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने दोनों छात्राओं को रौंद दिया, आरोपी ट्रक चालक व परिचालक मौके पर ही ट्रक छोड़ कर भागने लगे। राहगीरों ने पीछा कर दोनों आरोपियों को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। साथ ही घायलावस्था में दोनों छात्राओं का सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से गंभीर घायल छात्रा गौरी को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक एसपी पटेल ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें