फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 11 हजार मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। इस बार शहर सीट पर 11 हजार ऐसे मतदाता उपचुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगे, जिनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि बड़ी संख्या में मतदाता क्षेत्र से विस्थापित हो गए हैं, जबकि कई मतदाताओं के नाम दो बार लिस्ट में जुड़े थे, उनके नाम संशोधित किए गए हैं। वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र में कुल 4,73,009 मतदाता थे, जबकि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में इस सीट पर मतदाताओं की संख्या 4,76,337 थी। छह माह पहले हुए लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस सीट पर 14,693 मतदाता कम हो गई। वहीं दो साल पहले हुए विधानसभा चुनाव से इस उपचुनाव के दौरान 11,369 मतदाता कम हुए हैं। लोकसभा चुनाव के बाद मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इसमें सभी विधानसभाओं की मतदाता सूची तैयार की जा रही है। गाजियाबाद विधानसभा की भी सूची तैयार की गई है।
विज्ञापन

शहर विधानसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या
कुल मतदाता - 4,61,644
महिला मतदाता - 2,07,456
पुरुष मतदाता - 2,54,159
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें