फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिहादी इक्ट्ठा कर हिंदुओं को डरा नहीं सकता तौकीर रजा : यति नरसिंहानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने वीडियो के माध्यम से फिर बयान जारी किया है। वीडियो में उन्होंने कहा है कि मौलाना तौकीर रजा ने उन्हें जो चुनौती दी, वह उन्हें स्वीकार है। जिस दिन मौलाना तौकीर रजा दिल्ली जाम करने आएगा, वह उसे दिल्ली में अपने शिष्यों के साथ सामने खड़े मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी जिहादी इक्ट्ठा कर हिंदुओं को डरा नहीं सकता है। मौलाना तौकीर रजा ने कुछ दिन वीडियो जारी कर यति नरसिंहानंद को चुनौती देते हुए दिल्ली में प्रदर्शन की बात कही थी। उन्होंने बताया कि तौकीर रजा हिंदुओं को धमकाने की कोशिश कर रहा है। वह अच्छी तरह से समझ ले कि वह सिर्फ धोखे से निर्दोष लोगों का कत्ल करना जानता है। अगर धर्म के आधार पर हुए बंटवारे के समय ही इन सबको पाकिस्तान भेज दिया गया होता। तो यह आज हिंदुओं को धमकाने का कार्य नहीं करते। उन्होंने मौलाना तौकीर रजा को इस्लाम के चौदह सौ साल के इतिहास को पढ़ने का परामर्श दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें