फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में 11 करोड़ की ठगी: मुनाफे का झांसा देकर चार साल से हो रही थी धोखाधड़ी, चार आरोपियों पर केस दर्ज

Tue, 18 Aug 2026 10:57 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

आरोपी चार साल से लगातार धनराशि लेकर विभिन्न कंपनियों में निवेश करने के नाम पर धोखाधड़ी कर रहे हैं। शुरुआत में आरोपियों ने 10 लाख रुपए का लाभ भी दिलाया। हरियाणा और दिल्ली के जालसाजों ने उन्हें कई व्यापारियों और उद्योगपतियों से भी मिलवाया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद जिले के राजनगर एक्सटेंशन की वीवीआईपी सोसाइटी में रहने वाले संदीप गोयल ने दो महिला सहित चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने एमवे और अन्य इंटरनेशनल कंपनियों में निवेश करने के नाम पर 11 करोड रुपए की ठगी कर ली है। 

विज्ञापन


आरोपी चार साल से लगातार धनराशि लेकर विभिन्न कंपनियों में निवेश करने के नाम पर धोखाधड़ी कर रहे हैं। शुरुआत में आरोपियों ने 10 लाख रुपए का लाभ भी दिलाया। हरियाणा और दिल्ली के जालसाजों ने उन्हें कई व्यापारियों और उद्योगपतियों से भी मिलवाया। पीड़ित ने रेनू चौहान, सौरभ चौहान, रवि राणा और दयावती के खिलाफ नंदग्राम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें