फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कृष्णा और बरी के रूप में हुई ट्रेन से कटे किशोरों की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। गंगनहर रेलवे पुल पर बृहस्पतिवार शाम ट्रेन से कटे दाेनों किशोरों की पहचान कृष्णा (16) और बरी (14) निवासी पुराना विजयनगर के रूप में हुई है। दोनों किशोर अपने चार अन्य दोस्तों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए रेलवे स्टेशन से पैदल ही ट्रैक पर जा रहे थे। वहीं, नहर में बहे एक किशोर का शव अभी बरामद नहीं हो सका है।
विज्ञापन

एसीपी नरेश कुुमार ने बताया कि कृष्णा और बरी गाजियाबाद से ट्रेन में बैठकर मुरादनगर आए थे। स्टेशन से सभी पैदल रेलवे ट्रैक से नहर पर जा रहे थे। गंगनहर पुल पर कृष्णा व बरी ट्रेन की चपेट में आ गए थे। हादसे के बाद उनके चारों दोस्त डरकर मौके से भाग गए। पुलिस मंदिर के गोताखोरों की मदद से नहर में बहे बरी की तलाश कर रही है।



दोस्त के साथ नहर में नहाने आया युवक बहा

फोटो खबर

मुरादनगर। दोस्त के साथ नहर में नहाने आया युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। पुलिस मंदिर के गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही है। एसीपी नरेश कुुमार ने बताया कि मेरठ परतापुर निवासी जुनैद (18) पुत्र नूरआलम शुक्रवार शाम को अपने दोस्त के साथ मुरादनगर नहर में नहाने आया था। जुनैद ने अपने दोस्त के से नहर पार करने की शर्त लगाई थी। वह नहर पार करते समय पानी के तेज बहाव में बह गया। चीख पुकार सुनकर युवकों ने उसके बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे बचा नहीं सके। पुलिस मंदिर के गोताखोरों की मदद से युवक की नहर में तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें