छात्रा रोजाना खुर्जा ट्यूशन जाने के लिए अपने गांव किर्रा से टेम्पू पकड़ने हाईवे पर जाती थी। ग्रामीणों के मुताबिक शोर सुनकर जब कुछ लोग पहुंचे तो एक युवक को भागते देखा।
बुलंदशहर के खुर्जा में ट्यूशन पढ़ने जा रही 10वीं कक्षा की छात्रा की गला दबा कर हत्या कर दी गई। किर्रा गांव जाने वाले मार्ग पर वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
छात्रा रोजाना खुर्जा ट्यूशन जाने के लिए अपने गांव किर्रा से टेम्पू पकड़ने हाईवे पर जाती थी। ग्रामीणों के मुताबिक शोर सुनकर जब कुछ लोग पहुंचे तो एक युवक को भागते देखा। लड़की खेत के किनारे गड्ढे में पड़ी मिली। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हत्या का कारण परिजन भी नहीं बता पा रहे हैं। अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।