फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सातवीं मंजिल से कूदकर 10वीं की छात्रा ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के स्वर्णजयंतीपुरम निवासी 10वीं की छात्रा ने रविवार रात करीब 8:30 बजे गौर होम्स सोसायटी की सातवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार, छात्रा सहेली के घर गई थी और देरी से आने पर परिजनों ने उसे डांट दिया था। इसके बाद छात्रा ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि, छात्रा को पढ़ाई नहीं करने पर और सहेली के घर से देरी से आने पर डांटा गया था। इसके बाद वह गुस्से में घर से निकल गई। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पूर्व ही परिजनों ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। छानबीन में सामने आया है कि छात्रा की मां का पति से विवाद चल रहा है। वह अपने पति से अलग मायके में अपनी मां के पास रहती है। छात्रा भी मां के पास ही रहती थी। पुलिस ने मां के बयान दर्ज कर छात्रा का मोबाइल को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें