फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शा चालकों के बीच वितरित किए मास्क और सैनिटाइजर

विज्ञापन
विज्ञापन
\n\nरिक्शा चालकों के बीच वितरित किए मास्क और सैनिटाइजर\n\n- शुभारंभ फाउंडेशन की ओर से टीएचए में रिक्शा चालकों को किया गया जागरूक माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। शुभारंभ फाउंडेशन की ओर से शनिवार को रिक्शा चालकों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही सभी के बीच मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए गए। रिक्शा चालकों को बताया गया कि वह बिना मास्क पहले किसी भी सवारी को न बिठाएं इससे उनके स्वयं के जान को खतरा है।\n\nसंस्था की अध्यक्ष मंजू सिंह ने बताया कि अब जब सब कुछ खुल चुका है रिक्शा से लेकर ऑटो व अन्य सवारियां भी चलने लगी हैं। ऐसे में लोगों की खुद की जिम्मेदारी बढ़ गई है। गरीब रिक्शा चालकों के बीच उन्होंने अपनी संस्था के सदस्यों के साथ मिलकर सैनिटाइजर और मास्क वितरित किए। उन्होंने सभी रिक्शाचालाकों को अपने रिक्शा में ही सैनिटाइज रखने की सलाह दी ताकि वह दिन में कई बार अपने हाथों को सैनिटाइज कर सकें। इस दौरान रिक्शा चालकों को प्रतिदिन अपने रिक्शा को सैनिटाइज करने की सलाह दी।\n\n-------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें