कार और पिकअप की भिड़ंत में चालक घायल
सिकंदराबाद । कार और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में चालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने दोनों कार कब्जे में ले ली है। मोहल्ला कारियान खुर्जा निवासी सरवर पुत्र अब्दुल रहमान शनिवार को अपनी वैगानार कार से खुर्जा से दिल्ली जा रहा था। वहीं, सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव पिलखनवाली निवासी सुरेंद्र पुत्र इंदर नोएडा से सब्जी बेचकर पिकअप गाड़ी से वापस लौट रहा था। सिकंदराबाद-बुलंदशहर मार्ग पर होंडा एजेंसी के सामने दोनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों कार के चालक घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों कार को मौके से कब्जे में ले लिया। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो