रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
खुर्जा। खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के सिकंदरपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार देर रात दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा मिला। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर जंक्शन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव के शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। शव की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास बता है। आशंका है कि किसी ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हुई है। चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ब्यूरो